Jahanabad News: पलेया में करंट लगने से वृद्ध घायल
जहानाबाद, सितम्बर 13 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पलेया में करंट लगने से गजाधर राम(70) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वह अपने मक्का के खेत में देखभाल के लिए गया था। रास्ते में बिजली का तार झुका हुआ था। इसके स्पर्श होने के बाद गिर पड़ा। खेत में काम कर रहे लोग दौड़ कर पहुंचे। उसे तार से हटा कर बचाया। घायल अवस्था में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया, जहां उसकी चिकित्सा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.