जहानाबाद, अगस्त 23 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता। गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा गोनवां गांव में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पौधों को धरती का श्रृंगार बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों को सुरक्षित रखना और उन्हें वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे तथा समाज के अन्य लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही जल, वायु एव...