जहानाबाद, अगस्त 8 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज संवाददाता साक्षी विद्या मंदिर जहानाबाद में शनिवार को पीरियोडिक टेस्ट -टू का परिणाम घोषित किया गया। सभी बच्चों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। बच्चों के परीक्षा के परिणाम को देखकर सभी अभिभावक भी खुश दिखाई दिए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आशुतोष प्रियदर्शी ने बच्चों से कहा कि मेहनत ही सफलता का राज है। यदि जिन्दगी में कुछ अच्छा करना है तो मेहनत करना होगा। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी और आगे की सफलता के लिए शुभकामनायें भी दी। सभी शिक्षक अभिभावकों से बच्चों की समस्या के बारे में जाना एवं उनकी कमजोरियों के बारे में बताया। सभी अभिभावक परीक्षा परिणाम से सन्तुष्ट दिखाई दिए। इस अवसर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...