जहानाबाद, अगस्त 23 -- Jahanabad News: घोसी, निज़ संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच दल रविवार को परियावां गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भी मिले। बिगत 20 अगस्त को जहानाबाद अंतर्गत मोदनगंज प्रखंड के परियावां गांव में सीमा देवी पति रामयोध्दी पासवान, अर्चना देवी पति पवन पासवान, मौसमात जगिया देवी बूरी तरह जख्मी हो गई। जिनका इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में चल रहा है। पार्टी का जांच दलों ने पुलिस प्रशासन का रवैया और मारपीट की घटना पूर्वाग्रह से ग्रसित प्रतीत होता है। जांच दल में शामिल लोगों ने मांग किया कि तत्काल पुलिस प्रशासन घायलों का बेहतर इलाज एवं दोषी के विरोध कार्रवाई करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...