जहानाबाद, जुलाई 29 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। शहर तेलपा थाना क्षेत्र के पक्कामठ गांव निवासी 18 वर्षीय दिलीप मांझी की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप मांझी बुधवार को अपने घर में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना देर किए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, अरवल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: मेसकौर में सांप ने भाई-बहन को डसा, आठ वर्षीय बच्ची की मौत, भाई की हालत गंभीर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास क...