जहानाबाद, अक्टूबर 15 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता भेलावर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में पइन में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी पवन कुमार के पुत्र अर्पित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, अर्पित गांव के समीप सड़क किनारे स्थित पइन में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक बच्चे के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसका शव पानी में छहलाया हुआ मिला। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही भेलावर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम ...