जहानाबाद, सितम्बर 1 -- Jahanabad News: हत्या का प्रयास मामले में पिता- पुत्र धराये, अपहृता बरामद तीन क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर जप्त की शराब जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।

गिरफ्तारी की जानकारी संगीन और सामान्य कांड में फरार अभियुक्तों के अलावा शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की जा रही छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें हत्या का प्रयास करने के आरोपित पिता - पुत्र शामिल हैं। एक अपहृता की भी बरामदगी हुई है। तकरीबन तीन क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली है। मंगलवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गयी। खबर के अनुसार घोसी थाने की पुलिस ने बिरुपुर गांव के निवासी ललित कुमार और उनके पुत्र अंकित कुमार को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि इन दोनों के खिलाफ घोसी थाने में हत्या क...