जहानाबाद, सितम्बर 6 -- Jahanabad News: मेहंदिया। परासी थाना क्षेत्र के परासी चकिया गांव में नीम का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में सोनी देवी घायल हो गईं, जिनका हाथ टूट गया। घायल महिला के आवेदन पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...