जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 99 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 10 महिलाओं को उच्च जोखिम वाली गर्भवती के रूप में चिह्नित किया गया। चिकित्सकों ने इन महिलाओं को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में डॉ. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. चंद्रशेखर प्रकाश सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। इस दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान, सुरक्षित प्रसव और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच से मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की निग...