Jahanabad News: निजी मोबाइल से वाहन की तस्वीर लेने पर अधिवक्ता ने जताई आपत्ति
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: अरवल निज संवाददाता। अरवल बाजार स्थित एनएच-139 पर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने और नो-पार्किंग का बोर्ड नहीं लगाए जाने को लेकर अधिवक्ता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रंजय कुमार ने यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने यातायात थाना प्रभारी द्वारा निजी मोबाइल से वाहनों की तस्वीर लिए जाने पर भी आपत्ति जताई है। रंजय कुमार का आरोप है कि सड़क किनारे लाइनिंग से बाहर खड़े कुछ वाहनों की तस्वीर लेकर जुर्माना किया जाता है, जबकि कुछ वाहनों की तस्वीर बाद की कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखी जाती है। उन्होंने पुलिस वाहनों के सड़क पर लाइनिंग से बाहर खड़े रहने की स्थिति में भी समान नियम लागू करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.