जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- पोशाक राशि की सूची से नाम गायब होने पर ग्रामीणों का विरोध Jahanabad News: बच्चों को लाभ मिलता नहीं देख भड़के ग्रामीणों ने विद्यालय का प्रवेश द्वार किया बंद -बांस-बल्ला लगाकर शिक्षकों और छात्रों की आवाजाही पर लगाई रोक, समझाने पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुर्था, निज संवाददाता। राजकीय मध्य विद्यालय निघवां में पोशाक राशि की सूची में बच्चों के नाम नहीं होने से नाराज अभिभावकों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर विद्यालय के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। इसके साथ ही शिक्षकों और छात्रों को विद्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना था कि पोश...