जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज हाई स्कूल परिसर में रविवार को अर्श सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से आयोजित नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप में मरीजों की भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे लोगों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की और आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क दीं। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन निश्चल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. तारिक, फिजिशियन डॉ. धीरज कुमार और यूरोलॉजिस्ट डॉ. जमील अंसारी ने मरीजों की जांच की। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन के लिए डॉ. नवीन निश्चल और सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल शर्मा के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...