जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में लारी स्थित प्लस टू सर्वोदय हाईस्कूल में कार्यरत एक शिक्षक पर आरोप लगाया गया है। छात्रा के परिजनों ने आरोपित शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 24 अक्टूबर की सुबह छात्रा ट्यूशन पढ़ने जगदीशपुर मोड़ गई थी। इसी दौरान शिक्षक पर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का आरोप है। जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता बाइक से कुर्था की ओर पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया। परिजनों ने बेटी की सुरक्षा और पढ़ाई को लेकर चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है...