जहानाबाद, अगस्त 10 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं को बचाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक दिशा से जोड़ने की जरूरत है। नशे के कारण युवा शक्ति का नुकसान होता है, जिसका असर परिवार से लेकर पूरे समाज पर पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। उक्त बातें बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने सोमवार को कलेर स्थित शिवदेनी साव महाविद्यालय के साहूलाल सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कहीं।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्य...