जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: किंजर। थाना क्षेत्र के काजी हाउस रोड स्थित मिश्रा कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने नशायुक्त टॉफी खिलाकर बेहोश कर दिया और उसके गले से सोने का लॉकेट काट लिया। इसके बाद छात्र को बेहोशी की हालत में किंजर-पाली पथ के किनारे छोड़कर दोनों युवक फरार हो गए। बताया जाता है कि सोमवार शाम करीब चार बजे दोनों युवक कोचिंग सेंटर पहुंचे और छात्र को बुलाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद उसे किंजर-पाली पथ की ओर ले गए। रास्ते में नशायुक्त टॉफी खिलाने के बाद छात्र बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उसके गले में पहना सोने का लॉकेट काट लिया गया। पीड़ित छात्र की पहचान पटना जिले के पियरपुरा गांव निवासी कौशल सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार (14) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के माता...