जहानाबाद, अक्टूबर 10 -- नशामुक्ति के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर Jahanabad News: नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं, परिवार एवं समुदाय की सामूहिक भागीदारी पर जोर मेरा युवा भारत द्वारा नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का हुआ आयोजन जहानाबाद, निज संवाददाता। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कायनात इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक एवं समाजसेवी शकील अहमद काकवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग, इसके सामाजिक दुष्परिणामों एवं रोकथाम के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार ने युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामा...