जहानाबाद, अक्टूबर 24 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित खजूरी गांव के निकट बने स्मारक पर एवं सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के सोनभद्र गांव में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुद्रिका सिंह यादव की नवीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता अरवल जिला फुटबाल संघ के महासचिव राजीव कुमार रंजन ने की। इस मौके पर पूर्व मंत्री के पुत्र एवं पूर्व राजद विधायक सुदय यादव ने कहा कि मुद्रिका सिंह यादव ने इस क्षेत्र के चहुमुखी विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड कार्यालय बनवाने में इनका उल्लेखनीय योगदान था। गरीबों के लिए सतत संघर्ष करते रहे। श्रद्धांजलि समारोह को पूर्व मंत्री की धर्म पत्नी तालुका देवी, राजद के वरिष्ठ नेता कामता प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री के पुत्र अधिवक्ता उदय प्...