Jahanabad News: नवाबगंज मोड़ से हटाया गया अतिक्रमण
जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र के नवाबगंज मोड़ से सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया। नगर पंचायत के द्वारा लगातार चेतावनी के बाद भी बड़ी संख्या में फुटपाथी दुकानदार सड़क पर दुकान लगा रहे थे। नगर पंचायत के द्वारा जेसीबी से सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया। इसमें कम से कम 20 से 25 गुमटी और एक दर्जन से अधिक ठेला को हटाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। कई दुकान थाना के सामने भी लगी हुई थी। अतिक्रमण के कारण नवाबगंज मोड पर हमेशा जाम की समस्या रहती थी। यहां तक के थाना के गेट पर भी जाम बना रहता था। जाम लगने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ट्रक या बस के आ जाने के बाद वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.