जहानाबाद, अक्टूबर 18 -- नवरात्र में नारियल चढ़ाने और कारोबार को सहारा Jahanabad News: आस्था के साथ कारोबार को भी मिला सहारा जहानाबाद, नगर संवाददाता शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नौ दिनों में करीब दो लाख नारियल चढ़ाए जाने का अनुमान है। एक नारियल की औसत कीमत 40 रुपये मानें तो इनकी कुल कीमत लगभग 80 लाख रुपये होती है। प्रत्येक परिवार द्वारा औसतन दो नारियल माता को अवश्य अर्पित किया जाता है। जिले के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में शनिवार को पट खुलने के बाद भीड़ उमड़ी। वहीं रविवार को भी पूजा पंडालून के अलावा विभिन्न देवी मंदिरों में नारियल चढ़ाने तथा पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने नारियल अर्पित कर परिवा...