जहानाबाद, अगस्त 1 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, लिंग समानता को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से सदर परियोजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नवजात कन्या शिशुओं की माताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर माताओं को सम्मान स्वरूप उपहार एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं उनके परिजनों को बताया गया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य केवल बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक बेटी को सुरक्षित रखना भी है। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना इस अभियान का प्रमुख ...