Jahanabad News: नल-जल की 82 योजनाओं में से 73 दुरुस्त
जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिले में अक्रियाशील नल-जल योजनाओं को शीघ्र क्रियाशील कर आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा लगातार मरम्मति कार्य कराया जा रहा है। जिले में चिह्नित कुल 82 अक्रियाशील नल-जल योजनाओं में से विगत दिवस तक 67 योजनाओं की मरम्मति पूर्ण कर उन्हें क्रियाशील किया जा चुका था। आज 06 अतिरिक्त योजनाओं की मरम्मति पूर्ण की गई। इस प्रकार अब तक कुल 73 योजनाओं को क्रियाशील किया जा चुका है तथा मात्र 09 योजनाएं शेष हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को शेष सभी अक्रियाशील योजनाओं की मरम्मति प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करते हुए उन्हें क्रियाशील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.