जहानाबाद, अक्टूबर 8 -- Jahanabad News: मखदुमपुर,निज संवाददाता। टेहटा थाना के नारायणपुर स्थित यमुने नदी में गुरुवार को डूब रही एक महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया। हालांकि नदी में डूबने से महिला वीभा देवी बेहोश हो गई। इस संबंध में उसके परिजन ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बाद वह अचानक घर से गायब हो गई थी। कुछ देर में ही शोर हुआ कि वह नदी में डूब रही है। ग्रामीणों ने डूबते हुए देखा तो तैरकर उसे पानी से निकला। बेहोशी की हालत में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया जहां उसकी चिकित्सा की गई। चिकित्सक ने बताया कि अब वह खतरे से बाहर है। परिजन ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर भी है। शायद स्नान के लिए नदी किनारे गई थी और तेज धार में चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...