जहानाबाद, जुलाई 7 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष साधना कुमारी के जनता दरबार के माध्यम से नगर वासियों की समस्या को सुना गया एवं समाधान करने का प्रयास किया गया। जनता दरबार में आवास के पैसा खाते में डालने नाली गली के निर्माण कराने खराब लाइट बदलने के लिए जनता आवेदन दिया। जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने सुनवाई करते हुए निष्पादन करने के भरोसा दिया। जनता दरबार में 25 मामले को निष्पादन किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...