जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को एसपी कोटा किरण कुमार ने जहानाबाद नगर थाना परिसर में जनता दरबार लगा शांति समिति की बैठक की। इस दौरान खासकर दुर्गा पूजा को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक में मौजूद आम नागरिकों और पूजा समिति के लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित एवं विधि-सम्मत निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया गया। शांति समिति की बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं समिति के सदस्यों के साथ आगामी पूजा के मद्देनजर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पूजा के दौरान आम जनों के साथ करें शालीन व्यवहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...