जहानाबाद, अगस्त 30 -- Jahanabad News: घोसी निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के बेलइ गांव में 75 लाख रुपए की लागत से बना हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर 1 साल के अंदर ही खराब होने लगा है। हालत यह है कि भवन निर्माण के बाद लगाए गए प्लास्टर का गिरना भी शुरू हो गया है। भवन में कई जगह दरारें भी आने लगी है। इस संदर्भ में ग्रामीणों का बताना है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल के कारण भवन का यह हाल है। गौरतलब हो कि निर्माण के अब तक 1 वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है और भवन की यह हालात उसके निर्माण व्यवस्था की पोल खोल रही है। 75 लाख रुपए की लागत है बने इस हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में लोगों के इलाज का काम जारी है। लेकिन भवन निर्माण में लागत और सुविधाओं के अनुसार लाभ लोगों को नहीं मिल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...