जहानाबाद, नवम्बर 6 -- धनतेरस पर अरवल में भीषण जाम Jahanabad News: पटना औरंगाबाद मार्ग पर छह किलोमीटर तक वाहनों की लगी रही कतार एनएच-139 पर उमैराबाद से सहारपुल तक दिनभर रेंगते रहे वाहन तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में लगे एक घंटे, जाम से कारोबार और यात्रियों को हुई परेशानी अरवल, निज प्रतिनिधि। धनतेरस के दिन अरवल की सड़कों पर महाजाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। गुरुवार देर रात से शुरू हुआ जाम शुक्रवार को पूरे दिन जारी रहा। एनएच-139 पर उमैराबाद से सहारपुल तक तथा मुख्य नहर के निरीक्षण पथ पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम का आलम यह था कि लोग अपने निजी वाहनों से भी आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। भगत सिंह चौक से दक्षिण करीब छह किलोमीटर और उत्तर में महाबलीपुर तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम के कारण बैदराबाद स्टैंड से अरवल आने-जाने वाले यात्रियों को महज...