जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता सदर थाना पुलिस ने बैदराबाद से एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बैदराबाद निवासी बबलू कुमार के रूप में हुई है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि संबंधित मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद अभियुक्त पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे बैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। वहीं, अन्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...