जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों, वारंटियों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली पुलिस ने अलग-अलग गांवों में कार्रवाई कर दो वारंटियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि उसरी गांव में छापेमारी कर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार वारंट के आरोपी उमेश राम को गिरफ्तार किया गया। वहीं, लोदीपुर गांव से गैर-जमानती वारंट के आरोपी रामबाबू यादव को दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान नगमा गांव निवासी रामेश्वर बिंद को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह...