जहानाबाद, अगस्त 10 -- Jahanabad News: ग्राम उसरी पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिले, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम उसरी में रविवार को सोन नहर में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद सोमवार को पूर्व सांसद अरुण कुमार एवं स्थानीय विधायक मनोज कुमार गांव पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मृतक युवकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सेप्टिक टैंक हादसे के पीड़ित परिवारों को मदद का इंतजारशोक का माहौल इस दौरान गांव में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के परिजनों के घर पहुंचे। गौरतलब है कि रविवार को सोन नहर में एक वाहन के नहर में गिर जाने से सिंधु उर्फ सूरज एवं रंजीत कुमार की मौत हो गई थी। घटना के ...