जहानाबाद, जुलाई 7 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के चगोड़ी गांव में दो भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट मामले में दो महिलाएं घायल हुई है। घायल व्यक्तियों में मंजू देवी एवं सोनी देवी बताई जाती है। दोनों घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद लाया जहां इलाज कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। आवेदन अब तक नहीं आया है। आवेदन आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...