जहानाबाद, जुलाई 10 -- Jahanabad News: करपी। निज संवाददाता। बंसी थाना क्षेत्र के सिद्धरामपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो देसी कट्टा एवं 20 जिंदा कारतूस बरामद किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार बंसी थानाध्यक्ष अवधेश चौधरी को सूचना मिली थी कि सिद्धरामपुर गांव निवासी कमलेश यादव अपने घर में अवैध हथियार एवं कारतूस छिपाकर रखे हैं। इसके बाद पुलिस ने कमलेश यादव के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर परिसर में भूसे के ढेर में छिपाकर रखे गए दो देसी कट्टा तथा 20 जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस की पहुंचने की भनक मिलते ही आरोपी कमलेश यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद हथियार एवं कारतूस को जब्त कर...