जहानाबाद, जुलाई 25 -- Jahanabad News: मोटर जल जाने से नल-जल के पानी की आपूर्ति है बंद धरनई पंचायत के वार्ड acht के ग्रामीण हथिया चापाकल के सहारे प्यास बुझाने को हैं विवश मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर प्रखंड के धरनई पंचायत के धरनई गांव में पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। लोग प्यास बुझाने के लिए चापाकलों पर निर्भर दिख रहे हैं। बता दें कि धरनई गांव स्थित नल-जल का मोटर जल जाने से शुक्रवार की सुबह से ही पानी की आपूर्ति बंद है। अधिकांश घरों के लोग नल-जल के पानी पर ही निर्भर हैं। इस स्थिति में बरसाती गर्मी में लोग प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर लगे हथिया चापाकल से पानी ला रहे हैं।

पानी की समस्या धरनई निवासी शुभम कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में ही मोटर में खराबी आई थी। तब से पानी की आपूर्ति बंद है। धरनई गांव के करीब सौ घरों के लोग ...