Jahanabad News: दो अपीलीय वादों की सुनवाई कर किया निष्पादन
जहानाबाद, जुलाई 9 -- Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम छिरिडड्ट वाई भूटिया ने गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी, जहानाबाद से संबंधित 02 मामलों में सुनवाई हुई। जिसमें एक मामला जमीन पर अवैध कब्जा से संबंधित तथा एक मामला परिमार्जन से संबंधित था। मामले में अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर को त्वरित निष्पादन का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मामलों के निष्पादन में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.