Jahanabad News: दुर्गा पूजा को लेकर साधना स्थल में तब्दील हुआ करपी
जहानाबाद, अक्टूबर 18 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंडों में दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र पूरी तरह साधना स्थल के रूप में तब्दील हो गया है। रविवार को महा अष्टमी की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा पड़ा। बेलखारा में स्प्रिंग पर आधारित मां दुर्गा की गतिमान प्रतिमा श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। दूर-दूर से लोग आधुनिक तकनीक से बनाए गए इस मूर्ति को देखने आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त करपी,शहर तेलपा, इमामगंज में कई स्थानों पर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है जहां श्रद्धालुओं का मां दुर्गा की दर्शन करने के लिए हुजूम उमड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दुर्गा पूजा को लेकर करपी में सांस्कृतिक कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.