जहानाबाद, अक्टूबर 6 -- Jahanabad News: मेहंदिया/किंजर, निज संवाददाता। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मेहंदिया, कलेर और किंजर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। पुलिस-प्रशासन ने पूजा समितियों को पंडालों में जातिगत व आपत्तिजनक गाने नहीं बजाने तथा सड़क पर वाहनों को रोककर जबरन चंदा नहीं वसूलने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दुर्गापूजा में डीजे पर रोक, पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्र अनिवार्यबैठक की अध्यक्षता मेहंदिया में सीओ उत्तम राहुल की अध्यक्षता में हुई बैठक में थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार व सर्किल इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह मौजूद रहे। पंडालों में अग्निशमन की व्यवस्था, एक प्रवेश व एक निकास द्वार तथा पर्याप्त वालंटियर रखने का निर्देश दिया गया। यातायात बाधित नहीं करने और कि...