Jahanabad News: दुकान से चावल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 11 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता करपी थाना क्षेत्र के रोहाई गांव में एक दुकान से चावल चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान रोहाई गांव निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात मुन्ना कुमार गांव की एक दुकान में घुसकर चावल की बोरियां चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दुकान मालिक और आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और घटना की सूचना तत्काल करपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करपी थाना की पुलिस टीम रोहाई गांव पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.