जहानाबाद, सितम्बर 10 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना के इरकी पेट्रोल पंप के पास संचालित एक दुकान के संचालक को गाड़ी में जबरन बिठाकर अगवाकर उनके साथ मारपीट करने और दो लाख 23 रुपए रुपये छीन लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार को इस संबंध में घोसी मोड़ के समीप ब्रह्मषी नगर मोहल्ला में रहने वाले संतोष कुमार नामक दुकानदार ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दिया है।

घटना का विवरण थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने गुरुवार की शाम बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी नहीं आया है। उन्होंने आवेदन नहीं देखा है। आवेदन के आलोक में जांचोंपरांत विधि - सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में दिए गए आवेदन में दुकानदार संतोष कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि गुरुवार की सुबह करीब सात बजे वह अपनी दुकान पर जा रहे थे। उस वक्त उनकी नज...