जहानाबाद, नवम्बर 7 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। दीपावली पर्व को लेकर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह चरम पर है। रोशनी के इस महापर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट के बाद अब लोग दीपावली की अंतिम तैयारियों में जुट गए हैं। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। दीपावली की खरीदारी को लेकर सबसे अधिक उत्साह पूजा सामग्री और मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं की दुकानों पर देखने को मिला। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार आकर्षक प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: दीपावली में पूजा पंडालों को दिया गया अंतिम रूप मूर्तिकारों के यहां भी सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लो...