Jahanabad News: दिव्यांग शिविर में 14 लोगों को मिला प्रमाण पत्र
जहानाबाद, सितम्बर 29 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में मंगलवार को आयोजित दिव्यांग शिविर में जांच के बाद 14 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल सर्जन के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ने विभिन्न गांवों से पहुंचे दिव्यांगजनों की जांच की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार ने बताया कि जारी प्रमाण पत्रों में मानसिक दिव्यांगता के चार, नेत्र दिव्यांगता के आठ और अस्थि दिव्यांगता के दो मामले शामिल हैं। मेडिकल बोर्ड ने आवश्यक जांच एवं प्रक्रिया पूरी करने के बाद पात्र लोगों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। फोटो- 29 सितम्बर अरवल- 14 कैप्शन-करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को दिव्यांगता जांच शिविर में जांच करते चिकित्सक।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.