जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- Jahanabad News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय खालिसपुर में निर्माणाधीन भवन की छत धंसी काको, निज संवाददाता। काको प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खालिसपुर में मंगलवार को स्कूल भवन की छत की ढलाई के कुछ घंटे बाद ही रात में उसका एक हिस्सा धंस गया। रात में घटना होने के कारण मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यदि घटना दिन में हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के कारण घटना के बाद भवन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर पहले भी आपत्ति जताई गई थी। ऐसे में ढलाई के कुछ घंटे बाद ही छत का हिस्सा धंसने की घटना से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवाल और गंभीर हो गए हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता ने बताया कि जेई से रिपोर...