जहानाबाद, नवम्बर 24 -- Jahanabad News: घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना के पुलिस थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में छापेमारी कर दहेज हत्या के मामले में फरार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में प्रशिक्षु डीएसपी सह घोसी थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नूरपुर गांव में छापेमारी कर बॉबी यादव एवं डोमनी देवी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों के विरोध घोषित थाना में घोसी थाना कांड संख्या 172/ 21 प्राथमिकी दर्ज थी। उन्होंने बताया कि तत्काल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...