Jahanabad News: दशहरा पर्व को लेकर अरवल में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
जहानाबाद, अक्टूबर 18 -- दशहरा पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से अरवल शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने का सख्त संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख इलाकों का भ्रमण किया। इसमें जनकपुर धाम, शाही मोहल्ला, फरीदाबाद, मल्हीपट्टी, कागजी मोहल्ला, बैदराबाद, उमैराबाद सहित अरवल शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पर्व के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.