जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी जारी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिले की नदियों, बैराज एवं पुल-पुलियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। जल संसाधन विभाग एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों से प्राप्त अद्यतन जानकारी के अनुसार वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है तथा प्रमुख स्थानों पर जलस्तर स्थिर अथवा गिरावट की प्रवृत्ति में है। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: : जिले की नदियां उफनाई रहने से बाढ़ का खतरा बरकरार, जाफरगंज और श्यामनगर पुल से आवागमन बंदजलस्तर की स्थिति उदेरास्थान बैराज में जलस्तर 81.70 मीटर दर्ज किया गया है तथा यहां जलस्तर में गिरावट की प्रवृत्ति है। बंधुगंज हाइवे के पास जलस्तर 60.30 मीटर दर्ज किया गया है, ज...