Jahanabad News: थाने में रक्षाबंधन उत्सव मना लगाए गए पौधे
जहानाबाद, अगस्त 28 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शुक्रवार को जिले के सभी थाना परिसरों में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मौके पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने थाना परिसरों में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राखी बांधी तथा उनके साथ पौधारोपण कर सुरक्षा, स्नेह और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद जीवन की कामना की। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने घरों में पौधारोपण करने एवं पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: घोसी के इलाके में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार फोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.