जहानाबाद, जुलाई 14 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से तत्काल सदर अस्पताल, अरवल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

घटनास्थल की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार बोध बोध बिगहा गांव निवासी अशोक पासवान का पुत्र चिराग पासवान अपने साथी गोलू के साथ बाइक से मेहंदिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान महावीर गंज के पास रास्ते लच्छू पासवान को जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इसके बाद वह बाई...