जहानाबाद, नवम्बर 7 -- पटाखों की बदलती पसंद Jahanabad News: फुलझड़ी, चकरी, अनार और रंगीन आसमान तारा की अधिक मांग जहानाबाद में ग्रीन पटाखों की बिक्री अब भी सीमित जहानाबाद। दीपावली के मौके पर पटाखों की खरीदारी को लेकर इस बार लोगों की पसंद में बदलाव देखने को मिल रहा है। पर्यावरण और ध्वनि प्रदूषण को लेकर बढ़ती जागरूकता का असर पटाखा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। अब लोग तेज आवाज करने वाले पटाखों की जगह रोशनी और रंगों का आकर्षक नजारा दिखाने वाले पटाखों को अधिक पसंद कर रहे हैं। हालांकि, जागरूकता बढ़ने के बावजूद जहानाबाद में ग्रीन पटाखों की बिक्री काफी कम है। पटाखा बाजार में सबसे अधिक मांग फुलझड़ी, चकरी, रंगीन आसमान तारा और अनार की बनी हुई है। इन पटाखों से तेज आवाज के बजाय रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक दृश्य देखने को मिलते हैं। खासकर बच्चों और परिवार के सा...