जहानाबाद, अगस्त 17 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध मधुश्रवा में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मधुश्रवा पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा शिवालय, उमड़े भक्तश्रद्धालुओं की भीड़ सोमवारी को लेकर सुबह से ही मधुश्रवा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हाथों में पूजा की थाली और जल लेकर श्रद्धालु मंदिर की ओर जाते दिखाई दिए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इस द...