जहानाबाद, सितम्बर 26 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। मारपीट के मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डांगरा आहर निवासी छोटू कुमार एवं सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपी मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...