Jahanabad News: तीन माह पूर्व गायब किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
जहानाबाद, अगस्त 25 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज थाना क्षेत्र के कटौती मठ पर निवासी तीन माह पूर्व गायब हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा किशोरी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में बयान दर्ज करवाने के लिए भेजा गया है। गौरतलब है कि परिजनों ने किशोरी के गायब होने की शिकायत थाने में तीन मई को दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि किशोरी मुरगांव बाजार में सब्जी खरीदने गई थी उस दरम्यान उसे गांव के ही 22 वर्षीय युवक द्वारा बहला फुसलाकर कर गायब कर दिया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि किशोरी के बयान और जांच के आधार पर आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.