जहानाबाद, नवम्बर 5 -- शकूराबाद बाजार में हादसे की जानकारी Jahanabad News: शकूराबाद बाजार में हुई घटना, परिवार में मातम जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शकूराबाद बाजार के निवासी और आलू का व्यवसाय करने वाले एक युवक उपेंद्र कुमार की तीन मंजिला मकान से गिर जाने के कारण जान चली गई। यह घटना बुधवार की रात करीब सात - साढ़े सात बजे की है। गुरुवार को युवक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना से उनके परिवार में मातम पसर गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। उक्त घटना के संबंध में बताया गया है उपेंद्र कुमार का शकूराबाद बाजार में अपना मकान है और वहीं बाजार में आलू का व्यवसाय करते थे। बुधवार की रात वह अपने मकान के तीसरे मंजिल पर थे। अचानक दुर्घटनावश वह गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्ला हुआ। आनन - फानन में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए...